Thought for the day
Your page will load in ...
Close Ad X
Advertisement
English ગુજરાતી ಕನ್ನಡ മലയാളം தமிழ் తెలుగు
 
Share This Story

'मनमोहन के साथ है विश्‍वास का बंधन'

Posted by:
Published: Friday, January 20, 2012, 15:12 [IST]

 Obama Manmohan Singh Friends Trusts Aid0205

न्यूयार्क। सबसे अलग-थलग होने के आरोपों का सामना कर रहे अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल को उन नेताओं में से बताया है जिनके साथ उन्होंने दोस्ती और विश्वास का बंधन स्थापित किया है। ओबामा ने कहा कि मैं दूसरे प्रशासनों में नहीं था इसलिए मैंने अमेरिकी राष्ट्रपतियों और विश्व के विभिन्न नेताओं के बीच बातचीत नहीं देखी।

राष्ट्रपति ने टाइम मैगजीन को दिए साक्षात्कार में कहा कि मैं विश्व के नेताओं के साथ जो दोस्ती और विश्वास का बंधन स्थापित करने में सफल रहा हूं वह विशुद्ध रूप से या उस चीज का एक बड़ा हिस्सा है जिससे हम प्रभावी कूटनीति कर सके हैं। ओबामा इस टिप्पणी पर प्रतिक्रिया दे रहे थे कि उनकी कूटनीतिक शैली की कुछ लोग यह कहकर आलोचना कर रहे हैं कि यह अत्यधिक ठंडी और अलग थलग है तथा विश्व के नेताओं के साथ उनकी मित्रता नहीं है।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने इसके जवाब में कहा कि मर्केल, मनमोहन, दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली मयुंग बक, तुर्की के प्रधानमंत्री रेसेप तैयिप एरदोगन और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड कैमरन सहित विश्व के नेताओं से उनके घनिष्ठ संबंध हैं। उन्होंने कहा कि मेरा मानना है कि यदि आप उनसे पूछें एंजेला मर्केल, प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, राष्ट्रपति ली, प्रधानमंत्री एरदोगन, डेविड कैमरन तो वे कहेंगे कि राष्ट्रपति के साथ हमारा एक बड़ा विश्वास का बंधन है।

English summary
US President Barack Obama counted Prime Minister Manmohan Singh and German Chancellor Angela Merkel among leaders with whom he has forged friendships and bonds of trust.
कमेंट लिखें
Click here to type in Hindi
Subscribe Newsletter
2nd Test , Headingley, Leeds
Match starts at 03:30 pm IST  
Qualifier 2 , Eden Gardens, Kolkata
Match starts at 08:00 pm IST  
My Place My Voice
Pradip Mhetre on
Pradip Mhetre on
Pradip Mhetre on
Pradip Mhetre onIPL spot
Pradip Mhetre on