नीतीश ने एमएलसी की सदस्यता अपनी इच्छा से ली
Recommended Video
फिर से इसी सदन का सदस्य चुनकर आउंगा। मुझे चुनाव लड़ने से कौन रोक सकता था। विधानसभा का चुनाव नहीं लड़ने के लिए विपक्षी दलों की आलोचना के अकसर शिकार रहने वाले नीतीश ने कहा, पार्टी ने कहा कि बहुत चुनाव लड़ चुके अब पूरे बिहार का प्रतिनिधित्व करना है। इसलिए मैं उच्च सदन का सदस्य हूं। उन्होंने कहा कि मैं ही नहीं बल्कि उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी और चार अन्य लोग जो सरकार में मंत्री हैं वे भी विधानपरिषद के सदस्य हैं।
नीतीश कुमार ने कहा कि लोग विधानपरिषद के औचित्य की बात करते थे अब तो विधान परिषद मजबूत हो रहा है। पहले भी लोग इस सदन का सदस्य रहते हुए मुख्यमंत्री चुने गये हैं। आज भी मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और चार अन्य मंत्री उच्च सदन के सदस्य हैं। उन्होंने कहा कि संविधान संशोधन के अनुसार विधानसभा के सदस्यों की संख्या का 15 फीसदी से अधिक मंत्रिमंडल के सदस्य नहीं हो सकते। बिहार में अधिकतम 36 सदस्य हो सकते हैं और विधानपरिषद से छह लोग सरकार में है।