Thought for the day
Your page will load in ...
Close Ad X
Advertisement
English ગુજરાતી ಕನ್ನಡ മലയാളം தமிழ் తెలుగు
 
Share This Story

भंवरी मर्डर केस: अब मलखान की बहन इंदिरा की तलाशी तेज

Posted by:
Published: Tuesday, January 10, 2012, 16:14 [IST]

जयपुर। भंवरी देवी मामले की जांच कर रही सीबीआई ने अदालत से गुहार लगाई है कि विधायक मलखान सिंह की बहन इंदिरा बिश्‍नोई और मामले के एक आरोपी सोहन लाल बिश्‍नोई के दो रिश्तेदारों को भगोड़ा घोषित किया जाए। इंदिरा, पुखराज और दिनेश बिश्‍नोइ की तलाश सीबीआई को है। इन लोगों के खिलाफ पहले ही गिरफ्तारी वारंट जारी किया जा चुका है। इस मामले में इंदिरा को एक मुख्य गवाह के तौर पर भी देखा जा रहा है।

उसने पहले अग्रिम जमानत हासिल करने का असफल प्रयास किया था। उसके भंवरी के अपहरण की साजिश में शामिल होने का अंदेशा है। आपको बताते चलें कि राजस्‍थान की सियासत को हिलाकर रख देने वाले भंवरी देवी केस में सीबीआई को कई अहम सुराग मिले हैं। जो सुराग मिले हैं उससे यह तो साफ होता है कि भंवरी देवी की हत्‍या कर दी गई है। सीबीआई ने यह भी माना है कि पूर्व कद्दावर मंत्री महिपाल मदेरणा के इशारे पर भंवरी को मारा गया था।

पढ़ें- भंवरी की ननद के पार्लर में होता था ग्रुप सेक्‍स, बनती थी सीडी

भंवरी देवी बीते 1 सितंबर से लापता थी। इस पूरे मामले में पूर्व जल संसाधन मंत्री मदेरणा और लोनी से कांग्रेस‍ विधायक मलखान सिंह पहले ही गिरफ्तार किये जा चुके हैं और सीबीआई अब इस मामले पर फाइनल रिपोर्ट लगाने की तैयारी कर रही है। मालूम हो कि भंवरी देवी केस ने राजस्‍थान की सियासत में हुस्‍न और सेक्‍स के संबंधों को उजागर कर दिया था।

English summary
The CBI on Monday moved the court hearing Bhanwari Devi missing case, seeking direction to declare Indra Bishnoi, absconding sister of Luni Congress MLA Malkhan Singh, and two relatives of Sohan Lal Bishnoi, an accused in the case, as proclaimed offenders.
कमेंट लिखें
Click here to type in Hindi
Subscribe Newsletter
Qualifier 1 , Feroz Shah Kotla, Delhi
Mumbai Indians: 139 / 7, 17.3 Overs
My Place My Voice
purushottam morwal on
Krishna Reddy on
purushottam morwal on
Nand Kishore Tiwari onNo two