Thought for the day
Your page will load in ...
Close Ad X
Advertisement
English ગુજરાતી ಕನ್ನಡ മലയാളം தமிழ் తెలుగు
 
Share This Story

नक्‍सलियों ने दंतेवाड़ा में पुलिस थाना उड़ाया

Posted by:
Published: Thursday, December 29, 2011, 15:03 [IST]

 Maoists Blow Up New Police Station Chhattisgarh Aid0205

रायपुर। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में नक्सलियों ने नवनिर्मित थाना भवन को विस्फोट से उड़ा दिया है। राज्य सरकार ने कार्रवाई करते हुए जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) को हटा दिया है तथा गीदम थाना प्रभारी को लाईन हाजिर कर दिया है। आधिकारिक सूत्रों ने आज यहां बताया कि राज्य शासन ने कार्रवाई करते हुए दंतेवाड़ा जिले के पुलिस अधीक्षक अंकित गर्ग को हटा दिया है तथा उनका तबादला पुलिस मुख्यालय रायपुर में कर दिया गया है।

दंतेवाड़ा जिले के लिए अभी नए पुलिस अधीक्षक की नियुक्ति नहीं की गई है तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को पुलिस अधीक्षक का चार्ज दिया गया है। इसके साथ ही राज्य शासन ने गीदम थाना के थाना प्रभारी को भी लाईन अटैच कर दिया है। राज्य के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में सोमवार रात नक्सलियों ने नवनिर्मित थाना भवन को विस्फोट से उड़ा दिया था।

पुलिस के मुताबिक नक्सलियों ने इस भवन को उड़ाने में भारी मात्रा में विस्फोटक का इस्तेमाल किया था जिससे भवन पूरी तरह ध्वस्त हो गया है। पुलिस के मुताबिक सोमवार रात 50 से ज्यादा नक्सली नव निर्मित थाना भवन के करीब पहुंचे तथा वहां मौजूद मजदूरों को वहां से भगा दिया। इसके बाद नक्सलियों ने थाना भवन को विस्फोटक से उड़ा दिया। थाना भवन को लोक निर्माण विभाग ने कुछ ही समय पहले ही बनाया था तथा इसे बनाने में 30 लाख रूपए खर्च किए गए हैं।

धमाके से थाना भवन के पीछे बना बैरक भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। धमाके के बाद यहां से कुछ दूरी पर स्थित गीदम थाना के पुराने भवन से अतिरिक्त पुलिस बल रवाना हुआ था लेकिन तब तक नक्सली वहां से फरार हो गए थे। अधिकारियों ने बताया कि घटना के बाद इस बात की जानकारी मिली है कि नए भवन की सुरक्षा के लिए कोई खास इंतजाम नहीं किए गए थे। इसके कारण नक्सली थाना भवन को उड़ाने में कामयाब रहे। इस घटना में काई भी पुलिस कर्मी हताहत नहीं हुआ है।

English summary
About 50 armed Maoists blew up a two-storeyed police station in Chhattisgarh.
कमेंट लिखें
Click here to type in Hindi
Subscribe Newsletter
    Upcoming Matches
ENG Vs NZ - 2nd Test at Headingley Fri 24th May Test
Indian Premier League 2013 - 3rd Preliminary Final at Eden Gardens Fri 24th May IPL
Indian Premier League 2013 - Final at Eden Gardens Sun 26th May IPL
My Place My Voice
Pradip Mhetre on
Pradip Mhetre on
Pradip Mhetre on
Pradip Mhetre onIPL spot
Pradip Mhetre on