Thought for the day
Your page will load in ...
Close Ad X
Advertisement
English ગુજરાતી ಕನ್ನಡ മലയാളം தமிழ் తెలుగు
 
Share This Story

यूपी में पीस पार्टी-अपना दल और बुंदेलखंड कांग्रेस ने मिलाया हाथ

Posted by:
Published: Tuesday, December 20, 2011, 17:39 [IST]

Uttar Pradesh Assembly Polls 2012 Three Parties Forge Alliance Aid0129

लखनऊ। उत्‍तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। हर राजनीतिक पार्टी अपने को मजबूत करने की जुगत में है। ऐसे में अलग बुंदेलखण्ड राज्य के गठन के लिये मुहिम चला रहे राजा बुंदेला की अगुवाई वाली बुंदेलखण्ड कांग्रेस, पीस पार्टी तथा अपना दल ने आज गठबंधन करते हुए यूपी के आगामी विधानसभा चुनाव आपसी तालमेल से लड़ने का ऐलान किया। पीस पार्टी के अध्यक्ष डाक्टर अयूब ने बुंदेलखण्ड कांग्रेस अध्यक्ष राजा बुंदेला तथा अपना दल के महासचिव अनुप्रिय पटेल के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा कि तीनों दलों ने राज्य विधानसभा के आगामी चुनाव मिल जुलकर लड़ने का फैसला किया है।

इसके जरिये लोगों को एक मजबूत विकल्प देने की कोशिश की जाएगी। उन्होंने कहा कि गठबंधन का उद्देश्य वंचित वर्गों को शासन प्रशासन में समुचित भागीदारी एवं न्याय दिलाना है। बुंदेलखण्ड कांग्रेस के अध्यक्ष राजा बुंदेला ने इस मौके पर कहा कि बुंदेलखण्ड के मुसलमान सबसे ज्यादा शोषित हैं। उन्होंने कहा, कांग्रेस शासन से लेकर मुलायम सिंह की हुकूमत तक मुसलमानों को सिर्फ वोट बैंक की तरह इस्तेमाल किया गया है। साथ ही यह वर्ग ईमानदार नेतृत्व से भी वंचित है।

बुंदेला ने कहा कि विधानसभा चुनाव के बाद प्रदेश में अगर नवगठित मोर्चा की सरकार बनी तो किसी मुसलमान या महिला को मुख्यमंत्री बनाया जाएगा। अपना दल के महासचिव अनुप्रिय पटेल ने कहा कि गठबंधन में शामिल दलों को विश्वास है कि जनता इस बार चुनाव में मायावती और कांग्रेस के भ्रष्टाचार, समाजवादी पार्टी के गुंडाराज तथा भारतीय जनता पार्टी के साम्प्रदायिक चेहरे को नकार देगी।

English summary
The three state-level parties Bundelkhand Congress, Peace Party and Apna Dal here today formally announced an alliance between them to contest the Uttar Pradesh assembly elections jointly.
कमेंट लिखें
Click here to type in Hindi
Subscribe Newsletter
2nd Test , Headingley, Leeds
Match starts at 03:30 pm IST  
Qualifier 2 , Eden Gardens, Kolkata
Match starts at 08:00 pm IST  
My Place My Voice
Pradip Mhetre on
Pradip Mhetre on
Pradip Mhetre on
Pradip Mhetre onIPL spot
Pradip Mhetre on