•  

भंवरी केस: सीबीआई ने खोज निकाली मदेरणा की कॉल डीटेल्‍स

शनिवार, नवंबर 19, 2011,12:59 [IST]
Mahipal Maderna
जयपुर/नई दिल्‍ली। राजस्‍थान के सबसे बड़े यौन उत्‍पीड़न के मामले भंवरी देवी कांड में कई रहस्‍यों का खुलासा जल्‍द हो सकता है। केंद्रीय जांच ब्‍यूरो (सीबीआई) ने भंवरी केस के मुख्‍य आरोपी पूर्व जल संसाधन मंत्री महिपाल सिंह मदेरणा के खिलाफ ढेरों सबूत और कॉल डीटेल्‍स जुटा लिये हैं। इन्‍हीं के आधार पर शनिवार को सीबीआई के अधिकारी मदेरणा से पूछताछ करेंगे। यानी शुक्रवार रात अस्‍पताल से घर भाग आये मदेरणा सीबीआई के चंगुल से बच कर कहीं नहीं जा पायेंगे।

आगे की बात करने से पहले हम आपको बता दें कि शुक्रवार रात महिपाल सिंह मदेरणा जोधपुर के अस्‍पताल से भाग कर घर आ गये थे। अचानक महिपाल को बेड पर नहीं देख, अस्‍पताल प्रशासन सख्‍ते में आ गया और आनन-फानन में उनका डिस्‍चार्ज सर्टिफिकेट तैयार कर उनकी पत्‍नी लीला मदेरणा को दे दिया। डिस्‍चार्ज सर्टिफिकेट पर हस्‍ताक्षर करने के लिए एक सीनियर डॉक्‍टर को अस्‍पताल तक आना पड़ा।

खैर मदेरणा घर तो आ गये, लेकिन सीबीआई की पकड़ ढीली नहीं पड़ी है। दिल्‍ली के एम्‍स की रिपोर्ट के मुताबिक मदेरणा की ऐसी हालत नहीं है कि उनसे बातचीत नहीं की जा सके। इसी को आधार बनाते हुए सीबीआई मदेरणा को शनिवार को पूछताछ के लिए तलब करेगी। अगर मदेरणा सीबीआई दफ्तर नहीं पहुंचे तो उन्‍हें जबरन गिरफ्तार कर लाया जा सकता है। इन सबसे यह साफ हो गया है कि 1 सितंबर से लापता भंवरी देवी का पता लगाने के लिए सीबीआई द्वारा शनिवार को की जाने वाली पूछताछ कारगर साबित हो सकती है।

गौरतल है कि इससे पहले मदेरणा से सीबीआई दो बार पहले भी पूछताछ कर चुकी है, लेकिन सीने में दर्द का बहाना बनाकर जब वो अस्‍पताल में भर्ती हो गये, तो पूछताछ रुक गई थी। भंवरी के पति अमरचंद ने मदेरणा के खिलाफ अपहरण व हत्या का मामला दर्ज कराया है, जिसकी सुनवाई हाई कोर्ट में 24 नवंबर को होनी है।
English summary
Central Bureau of Investigation (CBI) has collected the call details of Mahipal Singh Maderna and other to track the Bhanwari Devi cace. Now officials would likely to grill former minister Mahipal Singh Maderna, who absconded from Hospital last night.
User Comments
SANJAY 19 Nov 2011 04:37 pm
hi
jayant kulkarni 19 Nov 2011 02:16 pm
राजस्थान के इस गद्दाफी को जनता के हवाले कर देना चाहिए.
[ कमेंट लिखें ]
    Upcoming Matches
SL Vs PAK - 1st Twenty20 Fri 1st Jun Int2020
SL Vs PAK - 2nd Twenty20 Sun 3rd Jun Int2020
ENG Vs WI - 3rd Test at Edgbaston Thu 7th Jun Test