Thought for the day
Your page will load in ...
Close Ad X
Advertisement
English ગુજરાતી ಕನ್ನಡ മലയാളം தமிழ் తెలుగు
 
Share This Story

भारी बारिश से दिल्‍ली व एनसीआर में पानी भरा, ट्रैफिक जाम

Posted by:
Published: Friday, September 16, 2011, 10:33 [IST]

 Ncr Flooded Heavy Rain Continued Aid0162

दिल्‍ली। दिल्‍ली में भारी बारिश की वजह से जल भराव की स्थिति पैदा हो गई है। इस समय ट्रैफिक जाम हो गया है। तेज बारिश ने ट्रैफिक सिग्‍नल भी खराब कर दिया है। बारिश का असर दिल्‍ली के अलावा एनसीआर के इलाकों में भी है। नोएडा में इस समय तेज बारिश हो रही है। सुबह लोग जब अपने घर से ऑफिस से निकले तो उन्‍हें भारी ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ा। बादल छाने और तेज बारिश की वजह से दिल्‍ली और एनसीआर में दिन में ही अंधेरा छा गया है। मौसम विभाग के अनुसार बारिश के शाम तक जारी रहने की उम्‍मीद है।

अगर आप घर से निकल रहे हैं तो आप इन इलाकों से जाने से बचें। जाम वाले ये इलाके 30 हजारी, कश्‍मीरी गेट, आईटी, पटपड़गंज, सरस्‍वती विहार, बर्फखाना, बदरपुर, मेहराबनगर, मोरी गेट, जहांगीरी पुरी, लॉरेंस रोड और निगमबोध घाट हैं। इन इलाकों के अलावा मायापुरी और गाजीपुर अंडर पास में भी जलभराव की वजह से जाम है।

बारिश ने दिल्‍ली और एनसीआर को पूरी तरह जाम कर दिया गया है। जल भराव की वजह से दिल्‍ली और नोएडा को जोड़ने वाला फ्लाईओवर दिल्‍ली नोएडा डायरेक्‍ट यानि डीएनडी को बंद किया जा सकता है। भारी बारिश की वजह से 2 फुट से भी ज्‍यादा पानी भर गया है। पिछले 24 घंटे में ही दिल्‍ली में 36.4 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है। अगर आप भी अपने घर से निकलने का मन बना रहे हैं तो छाता और रेनकोट जरूर साथ में लें। इसके अलावा अपनी गाड़ी की जगह मेट्रो या बस में ही जाएं।

English summary
Heavy rain paralysis traffic of Delhi. Flood like situation in different part of Delhi as rain continued.
कमेंट लिखें
Click here to type in Hindi
Subscribe Newsletter
Qualifier 1 , Feroz Shah Kotla, Delhi
Chennai Super Kings won by 48 runs
My Place My Voice
purushottam morwal on
Krishna Reddy on
purushottam morwal on
Nand Kishore Tiwari onNo two