माया सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरें कांग्रेसी कार्यकर्ता: राहुल गांधी
कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को पत्र लिखने या ज्ञापन देने के बजाय प्रदेश में बसपा सरकार के कुशासन के खिलाफ सडकों पर आंदोलन छेडऩे को कहा है। पूर्वी उत्तर प्रदेश के दौरे के दौरान श्री गांधी ने आठ मंडलों के युवाओं और अन्य नेताओं को संबोधित करते हुए कहा कि वे जनता की समस्याओं के समाधान के लिए सरकार को आंदोलन के जरिये मजबूर कर दें।
गोरखपुर, मऊ, बलिया और वाराणसी में युवक कांग्रेस की चार बैठकों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता लोगों के लिए कुछ रचनात्मक कार्य करें। श्री गांधी ने कहा कि वे क्षेत्र की तमाम समस्याओं के समाधान के लिए पत्र लिखते हैं और ज्ञापन देते हैं। श्री गांधी ने कार्यकर्ताओं को मायावती सरकार के खिलाफ तुरंत आंदोलन छेडऩे को कहा। उन्होंने पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कांग्रेसियों की तुलना करते हुए कहा कि पश्चिम के कार्यकर्ताओं के आंदोलन के अच्छे नतीजे सामने आने लगे हैं।
उन्होंने
कहा
कि
प्रदेश
के
पार्टी
के
कार्यकर्ता
सक्रिय
हों
ताकि
आने
वाले
विधानसभा
चुनाव
में
उस
क्षेत्र
की
जनता
कांग्रेस
को
समर्थन
दें।
श्री
गांधी
ने
कार्यकर्ताओं
से
कहा
कि
वे
पत्र
या
ज्ञापन
के
उत्तर
की
प्रतीक्षा
नही
करें
और
सरकार
के
खिलाफ
निर्णायक
आंदोलन
छेडकर
जनसमर्थन
हासिल
करें।
उन्होंने
कहा
कि
समय
बहुत
कम
है
और
मिशन
2012
के
लिए
उन्हे
तैयार
हो
जाना
चाहिए।
उन्होंने कहा कि यदि कार्यकर्ता चाहते हैं कि प्रदेश की भ्रष्ट बसपा सरकार हटाकर कांग्रेस सत्ता पाये तो उन्हें कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी और अन्य पाॢटयों से बढ़त लेनी होगी। इस दौरान कांग्रेस महासचिव ने गोरखपुर, संतकबीरनगर, मउ, आजमगढ, गाजीपुर, बलिया और वाराणसी जिलों में करीब छह सौ किलोमीटर की यात्रा की।