
पुट्टापर्थी । सत्य साईं बाबा को गये अब थोड़ा वक्त हो चुका है, लेकिन उनके चाहने वाले उनके भक्त आज भी मानते हैं कि बाबा ने शरीर छोड़ा है ना कि उनको ।
वो आज भी उनके दिल-दिमाग में मौजूद हैं। फिलहाल जहां उनके ट्रस्ट और खजाने को लेकर भक्तों में रोष हैं वहीं आज उन्ही भक्तों के लिए एक बहुत राहत भरी खबर आयी है और वो ये कि आज साईं बाबा की महासमाधि को उनके भक्तों के लिए खोल दिया गया है।
गौरतलब हैं कि 24 अप्रैल को पुट्टुपर्थी के कुलवंत हॉल में सत्य साईं बाबा को समाधि दे दी गई थी। साईं की महासमाधि करीब 9 फीट लंबी और 6 फीट चौड़ी है जो कि सफेद संगमरमल से तैयाक की गयी है। सामधि के लिए जैसे ही कुलवंत हाल खुला वहां भक्तों का तांता लग गया । हजारों की संख्या भक्त गण अपने साईं के दर्शने के लिए उमड़ पड़े।
;

















