
काबुल। अफगानिस्तान के राष्ट्रपति हामिद करजई के सौतेले भाई की हत्या उसके ही बॉडीगार्ड ने कर दी। करजई के भाई का नाम अहमद वली करजई बताया जाता है। उनके सिर और सीने में गोलियां लगीं। जिस वजह से मौके पर ही उनकी मौत हो गई। फिलहाल उनके बॉडीगार्ड ने उन्हें गोली क्यों मारी इसके कारणों का पता नहीं चल पाया है।
अफगानिस्तान के राष्ट्रपति हामिद करजई के सौतेले भाई की हत्या कर दी गई है। अहमद वली करजई को उनके बॉडीगार्ड ने उनके घर पर ही गोली मार दी। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। आरोपी बॉडीगार्ड को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
अहमद वली करजई को अफगानिस्तान में काम करने वाली अंतर्राष्ट्रीय सेनाओं का समर्थक माना जाता था। उन पर कई बार ड्रग्स तस्करी का भी आरोप लगा है। फिलहाल उनकी हत्या के कारणों की जांच की जा रही है। ऐसा भी शक जाहिर किया जा रहा है कि अंतर्राष्ट्रीय सेनाओं को समर्थन देने के कारण भी उनकी हत्या की गई हो।


















