Thought for the day
Your page will load in ...
Close Ad X
Advertisement
English ગુજરાતી ಕನ್ನಡ മലയാളം தமிழ் తెలుగు
 
Share This Story

यूपी: ऑनर किलिंग के नाम पर दंपत्ति की हत्‍या

Posted by:
Published: Sunday, July 10, 2011, 16:46 [IST]

Uttar Pradesh Honour Killing Shot Dead Couple Badaun Aid0129

बदायूं। ऑनर किलिंग को लेकर कड़े तेवर अपनाते हुए सुप्रीम कोर्ट द्वारा दोषियों को मौत की सजा देने के आदेश के बाद भी उत्‍तर प्रदेश में ऐसी घटनाओं पर लगाम नहीं लग रहा। ऑनर किलिंग का एक और मामला यूपी के बदायूं जिले में सामने आया है। इज्‍जत की खातिर एक दंपत्ति को मौत के घाट उतार दिया गया। इस मामले में पुलिस ने आधा दर्जन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है और मामले की छानबीन कर रही है।

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश में मथुरा-बरेली हाइवे पर घात लगाए कुछ लोगों ने अंधाधुंध फायरिंग कर पति पत्नी की जान ले ली। जानकारी के मुताबिक कांशीरामनगर में मल्लाह नगर के रहने वाले मुन्नालाल और उनकी पत्नी नेमवती जब बाइक से बदायूं जा रहे थे तभी तीन बदमाशों ने उनकी बाइक रोककर फायरिंग की जिसमें दोनों ने मौके पर दम तोड़ दिया।

मुन्नालाल के घरवालों का आरोप है कि नेमवती के ननिहाल वाले इस शादी के खिलाफ थे और इसी वजह से उन्होंने ये हत्या कराई है। वहीं, मुन्नालाल का भतीजा पप्पू का कहना है कि चाचा मुन्ना लाल और चाची ने शादी की थी इसलिए चाची के घरवाले नाराज थे और बदायूं रास्ते में गोलियों से भुन कर हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले में 6 लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। इनमें नेमवती के तीन मामा भी शामिल हैं।

मालूम हो कि अभी दो दिन पूर्व ही मेरठ में एक ऐसा ही मामला सामने आया था। पिता ने अपनी बेटी की शा‍दी अपनी मर्जी से तय की। मगर जब बेटी ने शादी से इंकार किया तो पिता ने जहर देकर उसकी हत्‍या कर दी और घर से दूर ले जाकर एक खेत में शव को जला दिया। उल्‍लखनीय है कि जिस दिन यह वारदात हुई उस दिन शाम को ही बारात आनी थी।

English summary
A young couple was shot dead by three unidentified motorcycle-borne assailants in Budaun, district of Uttar Pradesh. Munnalal (35) and Nemwati (26) along with their ten year old son were bound for a wedding on a motorcycle when the assailants shot them dead.
कमेंट लिखें
Click here to type in Hindi
Subscribe Newsletter
Qualifier 1 , Feroz Shah Kotla, Delhi
Chennai Super Kings won by 48 runs
My Place My Voice
purushottam morwal on
Krishna Reddy on
purushottam morwal on
Nand Kishore Tiwari onNo two