•  

बहरीन में तेज़ होता विरोध

शनिवार, फरवरी 19, 2011,22:46 [IST]
Courtesy: BBCHindi.com

बहरीन में हज़ारों सरकार विरोधी प्रदर्शनकारी उन्हें रोकने के सरकारी उपायों के बावजूद एक बार फिर राजधानी मनामा के पर्ल स्क्वायर पर जमा हुए हैं जो प्रदर्शनों का केंद्र बन चुका है.

इससे पहले सरकार ने सेना को पर्ल स्क्वायर से हटने के आदेश जारी किए थे. सेना ने गुरूवार को प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए बल का इस्तेमाल किया था जिस दौरान चार लोग मारे गए और 50 से अधिक लोग घायल हो गए.

बहरीन उन अरब देशों में से एक है जहाँ जनवरी में ट्यूनीशिया में जन प्रतिरोध के कारण राष्ट्रपति के हटने के बाद से लोकतंत्र समर्थक आंदोलन ज़ोर पकड़ रहा है.

बहरीन की शिया आबादी लंबे समय से देश में अपने साथ भेदभाव होने की शिकायत करती रही है.

शिया बहुल देश बहरीन में लंबे समय से सुन्नी शासकों का राज है. वहाँ शाह हमद 1999 से ही सत्ता में बने हुए हैं.





BBC
User Comments
[ कमेंट लिखें ]
इस लेख पर दीजिए अपना कमेंट.
    Upcoming Matches
SL Vs PAK - 1st Twenty20 Fri 1st Jun Int2020
SL Vs PAK - 2nd Twenty20 Sun 3rd Jun Int2020
ENG Vs WI - 3rd Test at Edgbaston Thu 7th Jun Test