खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री के. वी. थॉमस ने शनिवार को फेडरेशन ऑफ इंडियन चैम्बर्स ऑफ कॉमर्स (फिक्की) और खाद्य एवं वितरण विभाग द्वारा आयोजित एक सम्मेलन में कहा कि उन्होंने बड़े स्तर पर खाद्य भंडारण क्षमता में निजी निवेश को बढ़ावा देने के लिए एसपीवी बनाने का फैसला किया है।
उन्होंने कहा कि एसपीवी इससे सम्बंधित क्षेत्रों में अध्ययन भी करेगी और थिंक टैंक की भूमिका भी निभाएगी।
उन्होंने कहा कि मंत्रालय ने आधुनिक साइलो के माध्यम से 20 लाख टन खाद्य भंडारण क्षमता तैयार करने का प्रस्ताव रखा है।
यह भारतीय खाद्य निगम द्वारा 1.5 करोड़ टन की नई भंडारण क्षमता तैयार करने की योजना का ही एक हिस्सा है।
थॉमस ने कहा कि केंद्रीय गोदाम निगम 10,000 टन क्षमता की एक तापमान नियंत्रित भंडारण क्षमता का भी निर्माण प्रायोगिक स्तर पर कर रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।