Thought for the day
Your page will load in ...
Close Ad X
Advertisement
English ગુજરાતી ಕನ್ನಡ മലയാളം தமிழ் తెలుగు
 
Share This Story

ब्रिटेन में 14 साल की मां, 29 साल का नाना?

Published: Thursday, January 27, 2011, 16:20 [IST]

29 Year Old Become Britains Youngest Grandfather Aid0073

लंदन। अगर आप से कहा जाए कि ब्रिटेन में एक ऐसा परिवार है जिसके पूरे परिवार का इतिहास रहा है, सबसे कम उम्र में बच्चे पैदा करने का , तो आप थोड़ा चौंक जाएंगे। लेकिन जब आपको इस परिवार के सारे विवरण पता चलेंगे तो आपके मुंह से भी यही निकलेगा कि माई गॉड, ये कैसी फैमिली है।

ब्रिटेन में एक 14 साल की लड़की अपने 15 साल के ब्वॉयफ्रेंड से गर्भवती है। लेकिन खबर ये है कि उसका पिता खुद 29 साल का है। यह युवक दुनिया का सबसे 'युवा नाना' बनने जा रहा है। दरअसल इय युवक की अपनी बेटी भी तब हुई थी जब वह खुद 14 साल का था। न्यू साउथ वेल्स के 29 वर्षीय इस युवक की 14 साल की पुत्री के गर्भ में 11 सप्ताह का गर्भ पल रहा है।

गर्भवती लड़की नाबालिग है इसलिए उसकी पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है। वह अपने बच्चे को जन्म देना चाहती है। लड़की का ब्वॉयफ्रेंड उसके साथ स्कूल में पढ़ता है। अगस्त महीने में लड़की अपने बच्चे को जन्म देगी। समाचार पत्र 'डेली मेल' के मुताबिक नाना बनने जा रहे 29 वर्षीय युवक ने कहा, "यह इतिहास दोहराने जैसा है। ब्रिटेन का सबसे युवा नाना बनने के विचार को मैं पसंद करता हूं लेकिन मुझे अपनी बेटी से नाराजगी भी है कि वह गर्भवती है।"

उन्होंने कहा, "मैं जानता हूं कि कम उम्र में अभिभावक बनना कितना मुश्किल काम है। अब उसे भी इस दौर से गुजरना होगा। बहरहाल, हम सब उसके साथ हैं और हम आने वाली नई जिंदगी का परिवार में स्वागत करेंगे। हम उसे कुछ और करने के लिए बाध्य नहीं करेंगे। मैं नाना बनने जैसा महसूस भी नहीं कर रहा हूं। क्योंकि बाल अभी सफेद नहीं हुए हैं। मेरी सुनने की क्षमता भी अच्छी है।"

युवक ने स्वीकार किया कि वह खुद 14 साल की उम्र में साल 1996 में पिता बन गया था। युवक की मां जो कि अब 47 वर्ष की हैं, अपने बेटे के दादा बनने की खबर से बहुत खुश है। युवक ने कहा, "जब मेरा जन्म हुआ तब मेरी मां 18 साल की थी। जब मैंने उसे अपने नाना बनने की सूचना दी तो पहले वह चौंक गई लेकिन बाद में उसने अपनी खुशी का इजहार किया।" उसने कहा, "मेरी मां की अपनी मां भी जीवित है और यही नहीं मेरी नानी की दादी भी जीवित हैं। मतलब हमारी छह पीढ़ी जीवित हैं।"

English summary
A 29-year-old man is all set to become Britain's youngest grandfather, as his 14-year-old daughter has become pregnant.
कमेंट लिखें
Click here to type in Hindi
Subscribe Newsletter
2nd Test , Headingley, Leeds
England: 337 / 7, 94 Overs
My Place My Voice
Pradip Mhetre on
Pradip Mhetre on
Pradip Mhetre on
Pradip Mhetre onIPL spot
Pradip Mhetre on