उत्तर प्रदेश : हाथरस में में कछुओं के साथ 2 गिरफ्तार
हाथरस। उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में वन्य जीवों के अंगों की तस्करी में लिप्त दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से 40 कछुए जब्त किए गए हैं।पुलिस के अनुसार जिले के हसायन थाना क्षेत्र के जैरारा कस्बे में रविवार देर रात करीब 35 साल के मोहम्मद कयाम और रमेश चंद्र को कछुओं के साथ गिरफ्तार किया गया।
हसायन थाना-प्रभारी डी. के. दुबे ने सोमवार को संवाददताओं को बताया कि एक संदिग्ध कार को रोकर दोनों तस्करों को कछुओं के साथ गिरफ्तार किया गया। दुबे ने कहा कि फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि कछुए कहां से लाए गये हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इसकी आपूर्ति दक्षिण भारत में मौजूद ग्राहकों करनी थी।
दुबे के मुताबिक कयाम और रमेश स्थानीय निवासी हैं और पूछताछ में बताया कि वे पिछले तीन-चार साल से इस धंधे में लिप्त हैं। वन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीमें उनसे पूछताछ कर रही हैं।