अभिनेता और एआईएडीएमके नेता एस.एस. चंद्रन नहीं रहे
चेन्नई, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)। एआईएडीएमके नेता एवं प्रसिद्ध तमिल अभिनेता एस.एस. चंद्रन का शुक्रवार रात तमिलनाडु के तंजावुर जिले में हृदयाघात से निधन हो गया। वह 69 वर्ष के थे।
पार्टी सूत्रों ने शनिवार को बताया कि चंद्रन ने शुक्रवार रात तिरुवरुर जिले के मुथुपेत्तई में एक जनसभा को संबोधित किया। वहां से वह मन्नारगुडी गए, जहां शनिवार को एक जनसभा को संबोधित करने वाले थे।
पार्टी पदाधिकारियों के अनुसार चंद्रन ने रात में सीने में दर्द की शिकायत की। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनहें मृत घोषित कर दिया।
शनिवार को उनका शव एंबुलेंस से चेन्नई लाया गया।
चंद्रन 700 से अधिक फिल्मों में अभिनय कर चुके हैं और राज्यसभा के सदस्य भी रह चुके हैं।
उनके परिवार में उनकी पत्नी, एक पुत्री और दो पुत्र हैं।
एआईएडीएमके प्रमुख ज. जयललिता ने चंद्रन के निधन को अपूरणीय क्षति बताया है।
उन्होंने कहा कि चंद्रन पार्टी की नीतियों एवं सत्तारूढ़ डीएमके के 'गलत कार्यो' को सरल भाषा में समझाते थे, जिसे आम आदमी आसानी से समझ लेता था।
जयललिता चंद्रन को श्रद्धांजलि देने उनके घर पहुंचीं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।