भाजपा आलाकमान ने ठाकुर को दिल्ली तलब किया

By Neha Nautiyal
Google Oneindia News

पटना, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की बिहार इकाई के अध्यक्ष सी़ पी़ ठाकुर को मनाने का प्रयास जारी है, परंतु अब तक वह अपने इस्तीफे को वापस लेने के लिए राजी नहीं हुए हैं। इस बीच ठाकुर को पार्टी आलाकमान ने दिल्ली बुलाया है।

भाजपा के एक वरिष्ठ नेता की मानें तो ठाकुर को मनाने का प्रयास जारी है, परंतु अब तक मामला सुलझा नहीं है। ठाकुर को दिल्ली तलब किया गया है। समझा जाता है कि पार्टी उनकी नाराजगी दूर करने का प्रयास करेगी। भाजपा सूत्रों के मुताबिक ठाकुर शनिवार को ही दिल्ली रवाना होंगे।

इस मामले पर जब शनिवार को उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वह पार्टी के आंतरिक मामले पर कोई टिप्पणी नहीं करेंगे। उन्होंने हालांकि इतना जरूर कहा कि यह संकट जल्द ही दूर हो जाएगा।

इस बीच राज्य के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं मंत्री अश्विनी चौबे ने भी शुक्रवार देर रात पार्टी की कोर समिति से त्यागपत्र दे दिया। उन्होंने अपना इस्तीफा पार्टी अध्यक्ष सी़ पी़ ठाकुर को सौंप दिया।

उल्लेखनीय है कि ठाकुर ने शुक्रवार को भाजपा की बिहार ईकाई के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। ठाकुर ने आरोप लगाया है कि टिकट बंटवारे में उनसे कोई राय नहीं ली गई तथा उनकी लगातार उपेक्षा की जा रही है।

चर्चा है कि वह अपने पुत्र विवेक ठाकुर के लिए बांकीपुर सीट से टिकट की मांग कर रहे थे, परंतु पार्टी ने निवर्तमान विधायक नितिन नवीन को टिकट दे दिया, जिसके बाद नाराज ठाकुर ने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। उन्हें मनाने के लिए अब तक भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और जनता दल (युनाइटेड) के अध्यक्ष शरद यादव भी उनसे मिल चुके हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Comments
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X