26 साल के हरमिंदर ने एक घंटा 23 मिनट और 27 सेकेंड की अवधि के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। इस तरह से भारत की झोली में कांस्य पदक गया।आस्ट्रेलिया के जैरेड टैलेंट ने एक घंटा 22 मिनट और 18 सेकेंड के साथ स्वर्ण पदक जीता। आस्ट्रेलिया के ही ल्यूक एडम्स ने एक घंटा 22 मिनटर 31 सेकेंड के साथ रजत पदक अपने नाम किया। टैलेंट ने बीजिंग ओलम्पिक में दो स्वर्ण जीते थे।महिलाओं की वाक स्पर्धा में भारत को निराशा हाथ लगी। रानी यादव छठे और संख्या जौली आठवें स्थान पर रहीं। महिलाओं की स्पर्धा का स्वर्ण इंग्लैंड की जो जैक्सन के नाम रहा।इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।*