शिमला। हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में शनिवार तड़के भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता 6.5 मापी गई।इससे पहले शुक्रवार देर रात अफगानिस्तान के हिन्दु कुश क्षेत्र में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।
पढ़े : पहली बर्फबारी से मनाली में बिखरी खूबसूरती
मौसम विभाग के मुताबिक भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.5 मापी गई और देर रात 12.51 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। राज्य में जानमाल के नुकसान का समाचार नहीं है।मौसम विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह ने आईएएनएस को बताया, "उत्तर भारत के कई इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए।"



















