पुलिस मुख्यालय के सूत्रों ने बताया कि शनिवार शाम बंदी ने जेलर भारत भूषण भट्ट पर उस वक्त हमला किया जब वे जेल के बैरक बन्द करवा रहे थे। अचानक हुए हमले के बाद भट्ट को संभलने का मौका नहीं मिला। उन्हें लहूलुहान हालत में महात्मा गांधी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकत्सिकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
जेल सूत्रों के अनुसार बंदी नरेन्द्र को हिरासत में ले लिया गया है। सूत्रों के अनुसार भट्ट जेल का एक हिस्सा बन्द करवाने के बाद भोजनशाला की ओर स्थित वाडरे की ओर गए तभी बंदी ने उन पर हमला कर दिया। उनके गले पर जोरदार वार हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।














