Thought for the day
Your page will load in ...
Close Ad X
Advertisement
English ગુજરાતી ಕನ್ನಡ മലയാളം தமிழ் తెలుగు
 
Share This Story

भारत में 100 बिक्री केंद्र खोलेगी फ्यूजीजोन मोबाइल

Published: Saturday, September 18, 2010, 21:39 [IST]

नई दिल्ली, 18 सितम्बर (आईएएनएस)। फ्यूजीजोन मोबाइल देश में अपने 100 नए बिक्री केंद्र खोलेगी। कंपनी की योजना भारतीय बाजार में विस्तार के जरिए यहां अपनी बिक्री को 60 प्रतिशत बढ़ाने की है।

कंपनी के उपाध्यक्ष सत्यक कपूर ने कहा, "हम फ्यूजीजोन को पूरे देश में एक बेहतरीन फोन ब्रांड के रूप में चर्चित बनाना चाहते हैं। वर्ष 2010-11 के अंत तक हमारी योजना देश के 60 फीसदी हिस्से तक अपनी पहुंच स्थापित करना है।"

फिलहाल देश में कंपनी के 30 सर्विस सेंटर हैं। कंपनी अपने विस्तार के लिए नए कर्मचारियों को नौकरी देने पर विचार कर रही है।

कपूर ने कहा, "हम अपने वितरण तंत्र का विस्तार करने पर विचार कर रहे हैं। हम काफी बड़ी संख्या में लोगों को नौकरियां देने जा रहे हैं। फिलहाल हम क्षेत्रीय सेल्स मैनेजर और बिक्रय अधिकारी नियुक्त करेंगे।"

फ्यूजीजोन मूलत: मोबाइल फोन एसेसरी और बैटरी विक्रेता कंपनी है। हाल ही में इसने दो सिम वाले दो फोन भी बाजार में उतारे हैं। स्टाइलिश एक्स-2 और ट्रेंडी टी-10 नाम के इन फोन की कीमत 3,999 और 1,999 रुपये है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

कमेंट लिखें
Click here to type in Hindi
Subscribe Newsletter
1st Test , Lord's Cricket Ground, St John's Wood
England: 180 / 6, 59 Overs
IPL, M Chinnaswamy Stadium, Bangalore
Royal Challengers Bangalore won by 24 runs