Thought for the day
Your page will load in ...
Close Ad X
Advertisement
English ગુજરાતી ಕನ್ನಡ മലയാളം தமிழ் తెలుగు
 
Share This Story

कश्मीर में 100 दिनों की हिंसा में 98 की मौत (राउंडअप)

Published: Saturday, September 18, 2010, 21:34 [IST]

शनिवार सुबह झेलम नदी में डूबे एक युवक का शव निकाले जाने के बाद स्थानीय नागरिकों ने हिंसक प्रदर्शन किया।

सुरक्षा बलों की गोलीबारी का ताजा शिकार अली मुहम्मद वाज (32) हुआ है। यह व्यक्ति उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के पलहालान गांव में सुरक्षाबलों की गोलीबारी में घायल हुआ था। शाम को उसने दम तोड़ दिया।

एक पुलिस अधिकारी ने यहां कहा, "वाज आज दिन में सुरक्षा बलों के साथ संघर्ष में घायल हो गया था और शाम को एक अस्पताल में उसने दम तोड़ ्र दिया।"

इसके पहले असरार अहमद (35) नामक एक व्यक्ति की उस समय मौत हो गई थी, जब पलहालन गांव में श्रीनगर-बारामूला राजमार्ग को जाम कर रही भीड़ को खदेड़ने के लिए सुरक्षा बलों ने हस्तक्षेप किया।

इससे पहले अनंतनाग जिले में शनिवार को उस समय हिंसा फैल गई, जब पिछले सप्ताह सुरक्षा बलों से बचने के लिए झेलम नदी में कूदे मारूफ अहमद नाथ नाम के एक युवक का शव बरामद किया गया। इसके बाद विरोध प्रदर्शन के दौरान लोगों को तितर-बितर करने के लिए सुरक्षा बलों की गोलीबारी में 25 वर्षीय नूरुल अमीन डागा की मौत हो गई।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "झेलम नदी से शनिवार को निकाले गए युवक के शव की पहचान मरूफ अहमद नाथ के रूप में की गई है।"

कर्फ्यू का उल्लंघन कर शनिवार सुबह युवक के अंतिम संस्कार के लिए लोग बड़ी संख्या में एकत्र हुए थे। इस दौरान हिंसक हुई भीड़ ने सरकारी सम्पतियों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की।

उग्र भीड़ को काबू करने के लिए सुरक्षाबलों को गोलीबारी करनी पड़ी जिसमें डागा की मौत हो गई। इस घटना में पांच लोग घायल हुए थे।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि श्रीनगर में बेमिना कॉलोनी में शुक्रवार को प्रदर्शन के दौरान घायल हुए 22 वर्षीय व्यक्ति की शनिवार को अस्पताल में मौत हो गई।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "सुरक्षाबलों की गोलीबारी में शुक्रवार को घायल होने के बाद बेमिना के फैय्याज अहमद नाइकु को शेर-ए-कश्मीर चिकित्सा विज्ञान संस्थान सौरा में भर्ती कराया गया था, जहां शनिवार को उसकी मौत हो गई।"

पुलिस के मुताबिक उग्र भीड़ ने दक्षिण शोपियां जिले के पिन्जोरा गांव में एक पुलिसकर्मी के घर में आग लगा दी।

गौरतलब है कि पिछले छह दिनों से जारी कर्फ्यू में सोमवार को शहर के बड़े कस्बों और अन्य इलाकों में ढील दी गई जिसके बाद लोगों ने आवश्यक वस्तुओं की खरीददारी की।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "श्रीनगर शहर और कई जगहों पर कर्फ्यू में 12 बजे दोपहर से 4 बजे शाम तक की छूट दी गई।" उन्होंने बताया कि पुराने शहर में भी कर्फ्यू में जल्द ही ढील दी जाएगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

कमेंट लिखें
Click here to type in Hindi
Subscribe Newsletter