सौतेले बेटों की हत्या के आरोपी पिता को जेल
वैंकूवर, 18 सितम्बर (आईएएनएस)। पंजाब निवासी एक व्यक्ति को शुक्रवार को जेल भेज दिया गया। उस पर आरोप है कि उसने पिछले वर्ष अपने दो सौतेले किशोर बेटों की हत्या कर दी थी और अपनी पत्नी का सिर काट डाला था। उसे 84 साल की उम्र तक जमानत नहीं मिलेगी।
पिछले साल फादर डे पर हुई कहा-सुनी के बाद 68 वर्षीय महेंद्र सिंह ने अपने सौतेले बेटे 15 वर्षीय रंजीत गिल, 17 साल के अमरजीत गिल को गोली मार दी थी और 38 वर्षीय पत्नी सुखविंदर का सिर काट दिया था।
प्रांतीय 'ब्रिटिश कोलंबिया सर्वोच्च न्यायालय' के न्यायाधीश लिन स्मिथ ने शुक्रवार को सिंह को कम से 17 साल के कैद की सजा सुनाई। उसे तब तक जमानत नहीं मिल सकती है, जब तक वह 84 साल का नही हो जाता।
गौरतलब है कि सिंह ने वर्ष 2005 में अपनी पंजाब यात्रा के दौरान विधवा सुखविंदर से शादी की थी और बाद में उसे कनाडा लाया था। लेकिन दोनों का वैवाहिक जीवन ज्यादा दिन तक नहीं चला सका।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।