क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

खोजा गया अब तक का सबसे बड़ा सौरमंडल

By Jaya Nigam
Google Oneindia News

लंदन। धरती से 127 प्रकाश वर्ष की दूरी पर एक विशाल सौरमंडल की खोज की गई है। इस सौरमंडल में कई ग्रह हमारे सूरज जैसे एक तारे की परिक्रमा कर रहे हैं। इस सौरमंडल को अब तक खोजे गए सौरमंडलों में सबसे बड़ा माना जा रहा है। स्थानीय समाचार पत्र 'द टेलीग्राफ' के मुताबिक वैज्ञानिकों ने इस बात की पुष्टि की है कि इस सौरमंडल में 5 ग्रह हैं। इसके अलावा 2 अन्य ग्रहों के खोजे जाने की संभावना है।

इस सौरमंडल में ग्रहों के बीच की दूरी हमारे सौरमंडल में ग्रहों के बीच की दूरियों के समान ही है। इस खोज के विस्तृत परिणामों को 'एस्ट्रोनॉमी एण्ड एस्ट्रोफिजिक्स जर्नल' में प्रकाशित किया जाना है। वैज्ञानिकों की संस्था 'यूरोपियन साउदर्न ऑब्जर्वेटरी' (ईएसओ) के प्रमुख क्रिस्टोफी लोविस ने कहा, "हमने पाया है कि इस सौरमंडल में ग्रहों के खोजे जाने की संभावना अधिक है।"

उन्होंने कहा, "इस खोज से साबित हुआ है कि अब हम एकल ग्रहों के अध्ययन से आगे बढ़कर जटिल सौरमंडलों की खोज और उनके अध्ययन के युग में प्रवेश कर चुके हैं।" "इस नए सौरमंडल में ग्रहों की गति के अध्ययन से ग्रहों के बीच गुरुत्वाकर्षण बल के कुछ नए पक्षों का खुलासा हो सकता है।" इस सौरमंडल के मुख्य तारे को एचडी 10180 नाम से जाना जाता है और यह धरती से 127 प्रकाश वर्ष की दूरी पर स्थित है। इस सौरमंडल के ग्रह तारे की परिक्रमा छह से 600 दिनों की अवधि में पूरी करते हैं।

Comments
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X