क्विक अलर्ट के लिए
For Daily Alerts
पाकिस्तान में विमान दुर्घटनाग्रस्त, 152 के मारे जाने की आशंका
इस्लामाबाद। पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के मर्गला हिल्स क्षेत्र में बुधवार की सुबह एक यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में करीब 150 लोग सवार थे। हताहतों के बारे में तत्काल सूचना नहीं मिल सकी है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने पुलिस सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि विमान तुर्की से कराची के रास्ते इस्लामाबाद आ रहा था। विमान का इस्लामाबाद नियंत्रण कक्ष से संपर्क टूट गया था। पुलिस और राहत दल मौके पर रवाना कर दिए गए हैं। विमान मर्गला हिल्स की पर्वत श्रृंखलाओं के पीछे दुर्घटनाग्रस्त हुआ। यह स्थान दामनकोह रिसॉर्ट के समीप है। घटनास्थल से धुआं उठता दिखाई दे रहा है।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि विमान बहुत कम ऊंचाई पर उड़ रहा था। हादसे के समय इस्लामाबाद में बारिश हो रही थी और घना कोहरा था। संभवत: यह हादसा खराब मौसम की वजह से हुआ।
Comments
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें