क्विक अलर्ट के लिए
For Daily Alerts
दुष्कर्म के आरोप में 5 गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार हवसपुर चावर क्षेत्र में मंगलवार देर रात सात लोगों ने मिलकर जमुई जिले की एक अद्र्घविक्षिप्त महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार सुबह पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
बेगूसराय के पुलिस अधीक्षक विनय कुमार ने बुधवार को बताया कि गिरफ्तार सभी लोग चालक और खलासी बताए जा रहे हैं। कुमार के मुताबिक गिरफ्तार लोगों के पास से दो वाहन (जीप और बलेरो) भी बरामद किए गए हैं। उन्होंने कहा कि शेष दो आरोपियों की पहचान भी कर ली गई है तथा उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
Comments
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें