Thought for the day
Your page will load in ...
Close Ad X
Advertisement
English ગુજરાતી ಕನ್ನಡ മലയാളം தமிழ் తెలుగు
 
Share This Story

विश्व कप लेकर लौटेंगे : धौनी

Published: Tuesday, April 27, 2010, 4:57 [IST]

30 अप्रैल से शुरू हो रहे विश्व कप के तीसरे संस्करण के लिए वेस्टइंडीज रवाना होने से पहले पत्रकारों से मुखातिब धौनी ने कहा, "हमारी तैयारी अच्छी है। हम बिल्कुल फिट हैं और मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि एक इकाई के तौर पर प्रदर्शन करने की स्थिति में हम विश्व कप लेकर स्वदेश लौटेंगे।"

इस अवसर पर भारतीय टीम के कोच गैरी कर्स्टन ने कहा कि टीम के प्रत्येक खिलाड़ी को अपनी भूमिका और जिम्मेदारियों का अहसास है। ऐसे में वह टीम से बेहतर प्रदर्शन की आशा कर रहे हैं।

वर्ष 2007 में दक्षिण अफ्रीका में आयोजित प्रतियोगिता का पहला संस्करण जीतने वाली भारतीय टीम की पहली भिड़ंत एक मई को सेंट लूसिया के ग्रास इसलेट के बेसनजोर मैदान पर अफगानिस्तान के साथ है। भारत को ग्रुप-सी में रखा गया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

कमेंट लिखें
Click here to type in Hindi
Subscribe Newsletter
    Upcoming Matches
Indian Premier League 2013 - Final at Eden Gardens Sun 26th May IPL
IRE Vs PAK - 2nd ODI at Castle Avenue Sun 26th May ODI
ENG Vs NZ - 1st ODI at Lord's Cricket Ground Fri 31st May ODI
My Place My Voice
Pradip Mhetre on
Pradip Mhetre on
Pradip Mhetre on
Pradip Mhetre onIPL spot
Pradip Mhetre on