•  

देश भर में इंटरनेट सेवाएं बाधित

सोमवार, अप्रैल 26, 2010,15:30 [IST]
Men with computers
बेंगलुरू। दक्षिण-पूर्वी ऐशिया और यूरोप के बीच समुद्र के नीचे से गए सबमेरीन केबल में गड़बड़ी आ जाने के कारण भारत समेत कई एशियाई देशों में सोमवार को इंटरनेट सेवाएं बाधित हो गईं। भारत में भी इंटरनेट काफी धीमा पड़ गया।

डेक्‍कन हेरार्ल्‍ड में छपी खबर के मुताबिक भारती एयरटेल, टाटा कम्‍यूनिकेशन समेत विश्‍व की 16 टेलीकॉम कंपनियों को जोड़ने वाले इस केबल का मरम्‍मत कार्य शुरू हो चुका है। मरम्‍मत कार्य अगले चार दिन में पूरे होने की संभावना जताई गई है। लिहाजा अगले चार दिन तक देश में इंटरनेट की स्‍पीड स्‍लो रहेगी।

गौरतलब है कि पिछले साल 23 दिसंबर को भी एशिया-यूरोप के बीच केबल में ऐसी गड़बड़ी आयी थी। जाने के कारण सभी ऐशियाई देशों में इंटरनेट सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुई थीं।
User Comments
[ कमेंट लिखें ]
इस लेख पर दीजिए अपना कमेंट.
1st Test , Lord's Cricket Ground, St John's Wood
England won by 5 wickets