मिदनापुर/रांची। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के अह्वान पर सोमवार को 48 घंटे के बंद के दौरान नक्सलियों ने दो अलग-अलग वारदातों में रेलवे पटरी और पुल पर ब्लास्ट किया। बाकायदा पोस्टर चस्पा कर बंद का ऐलान करने के बाद नक्सलियों ने इन वारदातों को अंजाम दिया।
पहली घटना पूर्वी सिंहभूम जिले में हुई, जहां रविवार रात नक्सलियों ने एक पुल को ध्वस्त कर दिया है। मुसाबोली और डूमारिया को जोड़ने वाले इस पुल को नक्सलवादियों ने बारुदी सुरंग बिछा कर उड़ा दिया। इस कारण दोनों स्थानों के बीच संपर्क पूरी तरह टूट गया है।
इसके बाद सुबह होते ही सोमवार को पश्चिम बंगाल के मिदनापुर में मिदनापुर-गुडियप्पा के बीच के रेलवे ट्रैक उड़ाने के मंसूबों के साथ धमाका किया। इस धमाके में रेल पटरी को अधिक नुकसान नहीं पहुंचा, लेकिन रेल यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है।
झारखंड और पश्चिम बंगाल के अलावा माओवादियों ने उड़ीसा, बिहार, छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश में बंद का ऐलान किया है। उनका यह बंद ग्रीन हंट ऑपरेशन और माओवादी नेताओं के पकड़े जाने के विरोध में हैं। अधिकारियों के मुताबिक बंद के दौरान नक्सली और वारदातों को अंजाम दे सकते हैं। खासतौर से पश्चिम बंगाल के तीन जिले बांकुरा, पुरुलिया और पश्चिम मिदनापुर में बड़ी वारदातों की आशंका है, क्योंकि यहां माओवादियों ने लोगों को घरों में बंद रहने की सलाह दी है।
पहली घटना पूर्वी सिंहभूम जिले में हुई, जहां रविवार रात नक्सलियों ने एक पुल को ध्वस्त कर दिया है। मुसाबोली और डूमारिया को जोड़ने वाले इस पुल को नक्सलवादियों ने बारुदी सुरंग बिछा कर उड़ा दिया। इस कारण दोनों स्थानों के बीच संपर्क पूरी तरह टूट गया है।
Read: In English
पढ़ें- 2050 तक सरकार को उखाड़ फेंकेंगे माओवादी इसके बाद सुबह होते ही सोमवार को पश्चिम बंगाल के मिदनापुर में मिदनापुर-गुडियप्पा के बीच के रेलवे ट्रैक उड़ाने के मंसूबों के साथ धमाका किया। इस धमाके में रेल पटरी को अधिक नुकसान नहीं पहुंचा, लेकिन रेल यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है।