उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में सोमवार को एक मंदिर परिसर में पानी की टंकी ढहने से एक श्रद्धालु की मौत हो गई जबकि पांच अन्य घायल हो गए। घायलों को जिले के लाइफ लाइन अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार जलालपुर गांव स्थित खुशहाली बाबा के मंदिर परिसर में बरामदे के ऊपर बनी 40 फिट लंबी पानी की टंकी सोमवार को अचानक ढह गई, जिससे वहां मौजूद हजारों की भीड़ में भगदड़ मच गई।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जो लोग घायल हुए हैं वे भगदड़ की वजह से नहीं बल्कि पानी की टंकी के मलबे की नीचे दबने से हुए हैं। सूचना के अनुसार "खुशहाली बाबा के मंदिर में मेला चल रहा था। सोमवार को मंदिर परिसर में करीब 10,000 श्रद्धालुओं की भीड़ मौजूद थी। एक बरामदे के ऊपर बनी पानी की टंकी में श्रद्धालु हाथ पैर धो रहे थे, तभी टंकी अचानक ढह गई, जिससे वहां मौजूद भीड़ में भगदड़ मच गई।"
उन्होंने बताया कि इस हादसे का शिकार मृत व्यक्ति अलीगढ़ का रहने वाला था। उधर, घटना के बाद श्रद्धालुओं ने मंदिर प्रशासन के खिलाफ बदइंतजामी को लेकर जमकर नारेबाजी की। घटना के बाद खुशहाली बाबा मंदिर सिमति के अध्यक्ष महेंद्र सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है। पुलिस के मुताबिक खुशहाली बाबा को बघेल समाज के लोग पूजते हैं। नवरात्रि के दौरान यहां लगने वाले मेले में पूरे प्रदेश से बघेल समाज के लोग एकत्रित होते हैं।