
नई दिल्ली। खाद्य पदार्थों की कीमतों में वृद्धि के कारण थोक मूल्य सूचकांक पर आधारित महंगाई दर फरवरी में बढ़कर 9.89 फीसदी हो गई। आंकड़ों के अनुसार जनवरी में महंगाई दर 8.56 फीसदी थी।
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने पांच मार्च को संसद में महंगाई पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा था कि इस पर लगाम कसने के लिए सभी जरूर कदम उठाए जा रहे हैं। भारतीय रिजर्व बैंक ने जनवरी में अनुमान लगाया था कि चालू वित्त वर्ष में थोक मूल्य सूचकांक 6.5 से बढ़कर 8.5 फीसदी हो जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
Read: In English
फरवरी 2009 में वार्षिक मुद्रास्फीति की दर 3.5 फीसदी थी। सोमवार को केंद्रीय वाणिज्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार गत महीने खाद्य पदार्थों की कीमतें बढ़कर 17.79 फीसदी हो गई थी।गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने पांच मार्च को संसद में महंगाई पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा था कि इस पर लगाम कसने के लिए सभी जरूर कदम उठाए जा रहे हैं। भारतीय रिजर्व बैंक ने जनवरी में अनुमान लगाया था कि चालू वित्त वर्ष में थोक मूल्य सूचकांक 6.5 से बढ़कर 8.5 फीसदी हो जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।













