Thought for the day
Your page will load in ...
Close Ad X
Advertisement
English ગુજરાતી ಕನ್ನಡ മലയാളം தமிழ் తెలుగు
 
Share This Story

निगरानी फुटेज़ पर आधारित विज्ञापन

Published: Thursday, March 11, 2010, 18:16 [IST]
Courtesy: BBCHindi.com
निगरानी फुटेज़ पर आधारित विज्ञापन

दुबई में हमास के एक नेता की हत्या के निगरानी कैमरे से लिए गए फ़ुटेज को आधार बना कर इसराइल की एक सुपरमार्केट चेन ने एक विज्ञापन तैयार किया है.

दुबई पुलिस ने एक फ़ुटेज जारी करके कहा था कि इसमें मोहम्मद अल-मबहूह का हत्यारा नज़र आ रहा है. हत्यारों में से कुछ ने टेनिस खेलने वाली पोशाक पहनी हुई थी और वे होटल तक मबहूह का पीछा कर रहे थे.

इस हत्या के लिए इसराइल की खुफ़िया सेवा पर शक किया जा रहा है. लेकिन इसराइल सरकार का कहना है कि इसमें उसके खुफ़िया ऐजेंटों के शामिल होने के पर्याप्त सबूत नहीं है.

इस विज्ञापन में भेष बदले हुए ग्राहक सुपरमार्केट में घुस आते हैं और चौड़ा हैट पहने एक अभिनेत्री कहती है, "हम ऐसी क़ीमतें बता रहे हैं जिसके लिए लोग जान दे दें".

कंपनी के एक अधिकारी का कहना है कि ये अभियान असली फ़ुटेज से प्रेरित था.

उनका कहना है, “हाई प्रोडक्शन कैमरे के जगह पर निगरानी कैमरा लगाने की तकनीक से हमलोग मंत्रमुग्ध हो गए थे और दुबई में होने वाली घटना से हम लोगों को इसका मौक़ा मिला.”

उन्होंने कहा, "दुबई में क्या हुआ था ये उसकी एक नक़ल है. इसराइल के सभी टेलीविज़न कॉमेडी कार्यक्रमों में ऐसा किया जा चुका है, तो हमलोगों को क्यों नहीं करना चाहिए"?

कमेंट लिखें
Click here to type in Hindi
Subscribe Newsletter
2nd Test , Headingley, Leeds
Match starts at 03:30 pm IST  
Qualifier 2 , Eden Gardens, Kolkata
Match starts at 08:00 pm IST  
My Place My Voice
Pradip Mhetre on
Pradip Mhetre on
Pradip Mhetre on
Pradip Mhetre onIPL spot
Pradip Mhetre on