विधानसभा में एक सवाल का जवाब देते हुए दास ने कहा, "झारखएड में प्रति व्यक्ति बिजली की खपत केवल 300 यूनिट है जबकि इसके विरुद्ध प्रति व्यक्ति बिजली के खपत का राष्ट्रीय औसत 650 यूनिट है।"
कांग्रेस पार्टी की विधायक गीताश्री ओरांव राज्य में बिजली की खपत को बढ़ाने के सरकार के प्रयासों के बारे में जानना चाहती थीं।
राज्य के उप मुख्यमंत्री और बिजली मंत्री रघुबर दास ने कहा कि पतरातू थर्मल पॉवर स्टेशन परियोजना की तरह ही संयुक्त उद्यमों में विद्युत संयंत्र स्थापित किए जाएंगे।
उल्लेखनीय है कि वर्तमान में झारखण्ड में 1,325 मेगावाट बिजली की आवश्यकता है लेकिन केवल 350 मेगावाट बिजली का ही उत्पादन होता है। राज्य में 32,000 गांवों में केवल 17,000 गांव ही विद्युतीकृत हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।














