Thought for the day
Your page will load in ...
Close Ad X
Advertisement
English ગુજરાતી ಕನ್ನಡ മലയാളം தமிழ் తెలుగు
 
Share This Story

कांग्रेस ने मंत्री पर नक्सलियों से संबंध होने का आरोप लगाया

Published: Thursday, March 11, 2010, 3:32 [IST]

कांग्रेस के राज्य महासचिव रमेश वर्लयानी ने आईएएनएस को बताया, "कांग्रेस ने नक्सलियों के साथ संबंध होने के लिए राज्य के कृषि मंत्री साहू पर कानूनी कार्रवाई शुरु करने की मांग की है। उन्हें अवश्य हटाया जाना चाहिए और इस मामले की उच्च स्तरीय जांच का आदेश दिया जाना चाहिए।"

कांग्रेस की छत्तीसगढ़ इकाई के अध्यक्ष धनेंद्र साहू के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को राज्यपाल शेखर दत्त से मुलाकात कर एक ज्ञापन सौंपा और नक्सलियों और साहू के बीच कथित संबंधों की जांच कराने का आग्रह किया।

गौरतलब है कि कांग्रेस ने राज्य के कृषि मंत्री चंद्रशेखर साहू की पुस्तक "अकाल, आवाम छत्तीसगढ़ : याथार्थ और संभावना" को एक नक्सली साहित्य करार दिया है।

इस बीच, मुख्यमंत्री रमन सिंह ने साहू को हटाने की कांग्रेस की मांग को अस्वीकार कर दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि साहू को हटाने की कांग्रेस की मांग राजनीति से प्रेरित है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

कमेंट लिखें
Click here to type in Hindi
Subscribe Newsletter