Thought for the day
Your page will load in ...
Close Ad X
Advertisement
English ગુજરાતી ಕನ್ನಡ മലയാളം தமிழ் తెలుగు
 
Share This Story

भारतीय मूल के प्रोफेसर ने मुर्गे के पंख से बनाया ईंधन

Published: Thursday, March 11, 2010, 2:43 [IST]

वाशिंगटन, 11 मार्च (आईएएनएस)। अमेरिका में भारतीय मूल के प्रोफेसर मनोरंजन 'मनो' मिश्रा मुर्गे के पंख और कॉफी के दानों से ईंधन बनाकर सुर्खियों में हैं। उन्हें इस कार्य के लिए सम्मानित भी किया गया है।

मिश्रा को 'नेवादा सिस्टम ऑफ हायर एजुकेशन बोर्ड ऑफ रिजेंट्स' ने वर्ष 2010 की 'रिजेंट्स रिसर्चर' उपाधि से नवाजा है। वह नेवादा विश्वविद्यालय के 'रेनो रिन्यूआल एनर्जी सेंटर' के निदेशक हैं।

मिश्रा वर्ष 1998 से विश्वविद्यालय संकाय के सदस्य हैं। वह अब तक पेटेंट संबंधी 10 शोध पत्र प्रकाशित कर चुके हैं। वह अभी 12 और शोध पत्र प्रकाशित करेंगे। उन्होंने इन कार्यो के लिए 2.5 करोड़ डॉलर से अधिक की अनुदान राशि प्राप्त की है।

मिश्रा सौर हाइड्रोजन, हाइड्रोजन भंडारण और सेंसर प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उल्लेखनीय काम कर चुके हैं। उन्होंने पेय जल से आर्सेनिक अवयव को हटाकर प्रसिद्धि हासिल की थी। अमेरिका की कई कंपनियां उनके द्वारा निर्मित आर्सेनिक प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल कर रही है।

मिश्रा फिलहाल मुर्गे के पंखों और कॉफी के दानों के जरिए बॉयोडीजल बनाकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्यो के लिए उन्हें राष्ट्रीय विज्ञान फाउंडेशन और रक्षा मंत्रालय की समिति में शामिल किया गया है।

मिश्रा नेवादा विश्वविद्यालय में रसायन और धातुकर्म अभियांत्रिकी विभाग में वर्ष 1993 से प्रोफेसर पद पर कार्यरत हैं। इसके अलावा वह छह वर्षो तक धातुकर्म अभियांत्रिकी विभाग के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

मिश्रा वर्तमान में विश्वविद्यालय संकाय के सदस्य होने के अलावा 'सेंटर फॉर मिनरल बॉयोप्रोसेसिंग एंड रिमेडिएशन' विभाग और पर्यावरण विज्ञान विभाग के निदेशक का भी कार्य देख रहे हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

**

कमेंट लिखें
Click here to type in Hindi
Subscribe Newsletter
IPL, Rajiv Gandhi International Stadium, Uppal, Hyderabad
Sunrisers won by 5 wickets
1st Test , Lord's Cricket Ground, St John's Wood
England won by 170 runs