•  

2050 तक सरकार को उखाड़ फेंकेंगे माओवादी

रविवार, मार्च 7, 2010,16:20 [IST]
Maoists
नई दिल्‍ली। माओवादियों के शीर्ष नेता कोटेश्‍वर राव उर्फ किशनजी ने दावा किया है कि देश भर में अपनी जड़ें मजबूत कर चुके माओवादी वर्ष 2050 तक सत्‍ता को उखाड़ फेंकेंगे। तब यहां भी पड़ोसी देश की तरह तख्‍ता पलट देखने को मिलेगा।

किशनजी का यह बयान गृह सचिव जी के पिल्‍लई के बयान के जवाब में आया है। किशनजी ने कहा है, "हम भारत सरकार को वर्ष 2050 तक उखाड़ फेकेंगे। तब देश पर सिर्फ माओवादियों का कब्‍जा होगा।" किशनजी ने यह बयान एक समाचार एजेंसी से बातचीत के दौरान दिया।
  Read:  In English 
पढ़ें- माओवादियों से जुड़ी खबरें

किशनजी ने सरकार की उस बात का खंडन किया है, जिसमें कहा गया था कि पूर्व सेनानी माओवादियों के साथ मिले हुए हैं। साथ ही उन्‍होंने कहा कि माओवादियों को सेनानियों का सहयोग चाहिए भी नहीं। उन्‍होंने कहा, "पिछले तीस वर्षों से हम अपनी लड़ाई किसी भी मिलीट्री ऑफीसर से अ‍च्‍छी तरह लड़ते आ रहे हैं।"

अंत में किशनजी ने कहा कि माओवादी लगातार सरकार से बातचीत के प्रयास कर रहे हैं, लेकिन सरकार की तरफ से ही सकारात्‍मक रुझान नहीं मिल रहा है।
User Comments
प्रदीप भारद्वाज कवि 07 Mar 2010 06:44 pm
माओवादी राज की ,बजा रहे जो बीन | दूरद्रष्टि से देख लो , इनके पीछे चीन || इनके पीछे चीन दे रहा इनको ताक़त , गीदड़ जैसी आ गई , अब इनकी सामत | जब प्रदीप त्रिनेत्र खोलेगा, कोई राष्ट्रवादी , तब ड्रेगन भी चीखेगा भागो माओवादी ||
[ कमेंट लिखें ]
1st Test , Lord's Cricket Ground, St John's Wood
England won by 5 wickets