Thought for the day
Your page will load in ...
Close Ad X
Advertisement
English ગુજરાતી ಕನ್ನಡ മലയാളം தமிழ் తెలుగు
 
Share This Story

2 पेंटागन सुरक्षाकर्मी घायल

Published: Friday, March 5, 2010, 11:20 [IST]

2 Pentagon Cops Shot

वाशिंगटन। अमेरिकी रक्षा मुख्यालय पेंटागन के बाहर गुरुवार शाम एक बंदूकधारी ने अंधाधुंध गोलीबारी कर दी। इस घटना के बाद पेंटागन को कम से कम एक घंटे के लिए बंद कर दिया गया था। इस दौरान दो पुलिसकर्मी और खुद संदिग्ध हमलावर भी घायल हो गया। पेंटागन सुरक्षा एजेंसी के प्रमुख रिचर्ड कीविल ने को बताया कि संदिग्ध की हालत गंभीर है और उसे अस्पताल में दाखिल कराया गया है।

पेंटागन के पास फ़ायरिंग

कीविल ने कहा कि यह घटना स्थानीय समयानुसार गुरुवार शाम 6.40 बजे घटी। एक बंदूकधारी वाशिंगटन मेट्रो के पेंटागन स्टेशन के प्रवेश द्वार से घुस गया। उसने तलाशी कर रहे दो अधिकारियों पर गोली चला दी। इसके बावजूद दोनों अधिकारी जवाबी गोलीबारी करने में सफल रहे। अधिकारी ने कहा, "दोनों अधिकारियों ने संदिग्ध को घायल कर दिया। इस दौरान कई गोलियां चलीं।. हम सौभाग्शाली हैं कि वहां कोई अन्य हताहत नहीं हुआ।"

कीविल ने इस संदिग्ध हमलावर का नाम नहीं बताया लेकिन उन्होंने कहा कि इसकी शिनाख्त कर ली गई है। उन्होंने हमलावर के अमेरिकी नागरिक होने से जुड़े सवालों का जवाब देने से इनकार कर दिया। इस घटना की जांच संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) और गुप्तचर सेवा के अधिकारी कर रहे हैं। पेंटागन पुलिस इस जांच में मदद कर रही है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

कमेंट लिखें
Click here to type in Hindi
Subscribe Newsletter
2nd Test , Headingley, Leeds
Match starts at 03:30 pm IST  
Qualifier 2 , Eden Gardens, Kolkata
Match starts at 08:00 pm IST  
My Place My Voice
Pradip Mhetre on
Pradip Mhetre on
Pradip Mhetre on
Pradip Mhetre onIPL spot
Pradip Mhetre on