
पुणे। पुणे में शनिवार शाम के बम विस्फोट की जांच कर रहे अधिकारियों को घटनास्थल के सामने स्थित होटल में लगे सीसीटीवी फुटेज के जरिए इस आतंकवादी हमले से जुड़े अहम सुराग मिलने की उम्मीद है।
महाराष्ट्र आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) और राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) वीडियो फुटेज को देख रही है। एक अधिकारी ने कहा, "फुटेज में दो संदिग्धों को देखा गया। एक फोन पर बातचीत कर रहा था और दूसरे के पास बैग था। जांच अधिकारी इसका अध्ययन कर रहे हैं। "
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
Read: In English
शनिवार शाम कोरेगांव पार्क इलाके में जर्मन बेकरी के बाहर विस्फोट हुआ था। सोमवार को जांच अधिकारियों ने सीटीटीवी फुटेज को देखा, जिसमें दो संदिग्धों को जर्मन बेकरी में प्रवेश करते देखा गया।महाराष्ट्र आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) और राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) वीडियो फुटेज को देख रही है। एक अधिकारी ने कहा, "फुटेज में दो संदिग्धों को देखा गया। एक फोन पर बातचीत कर रहा था और दूसरे के पास बैग था। जांच अधिकारी इसका अध्ययन कर रहे हैं। "
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।













