हैदराबाद। भारत की सर्वोच्च वरीयता प्राप्त टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा की उनके बचपन के साथी सोहराब मिर्जा के साथ सगाई टूट गई है। इस बात का खुलासा सानिया के पिता इमरान मिर्जा ने गुरुवार को मीडिया के समक्ष किया।
सोहराब मिर्जा के मुताबिक सानिया और सोहराब के बीच सामंजस्य न बैठ पाने के कारण सगाई तोड़ दी गई है। पिता के बयान के तुरंत बाद सानिया मिर्जा ने भी मीडिया को बताया कि वो पिछले पांच साल से सोराब की दोस्त थीं, लेकिन हमने सगाई के बाद पाया कि दोनों में तालमेल नहीं बैठ पा रहा है।
उन्होंने सोहराब के अच्छे भविष्य की कामना करते हुए कहा कि हमने एक साथ अच्छा समय बिताया लेकिन इतने लंबे जीवन में साथ निभाना मुश्किल लग रहा था। यही वजह है कि सगाई तोड़नी पड़ी। बातचीत के दौरान सानिया ने किसी भी प्रकार के पारिवारिक मतभेद होने से इंकार कर दिया।