•  

पाकिस्‍तानियों ने भारतीय सीमा पर रॉकेट दागे

शनिवार, जनवरी 9, 2010,9:42 [IST]
Indo-Pak Border
अमृतसर। भारत-पाकिस्‍तान बॉर्डर पर लगातार स्थित तनावपूर्ण बनी हुई है। पाकिस्‍तान की ओर से आए दिन हमलों की खबरें आ रही हैं। इन सिलसिलेवार घटनाओं में एक कड़ी शनिवार को तब और जुड़ गई, जब अमृतसर स्थित अटारी क्षेत्र में पाकिस्‍तान बॉर्डर के पास सीमा पार से रॉकेट दागे जाने की खबर आयी।

पाकिस्‍तान की ओर से सात रॉकेट दागे गए। हालांकि इन हमलों में कोई हताहत नहीं हुआ है। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के अधिकारियों ने शनिवार को इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए बताया कि रॉकेट शनिवार सुबह अटारी सेक्टर के कनगढ़ चौकी के एक खेत में पाए गए। यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि ये रॉकेट कब दागे गए।

घने कोहरे का उठाया फायदा
  Read:  In English 
बीएसफ के मुताबिक घने कोहरे के कारण इस बात का पता लगाने में बाधा आई कि ऐसे ही और रॉकेट तो नहीं गिरे हैं। बीएसएफ के अधिकारियों ने पाकिस्तानी रेंजरों से बात की और इस घटना पर कड़ा विरोध जताया।

बीएसएफ का कहना है कि इस हमले के पीछे पाक सेना या फिर पाकिस्‍तानी आतंकवादियों का हाथ हो सकता है। हालांकि पाक रेंजरों ने ऐसे हमलों से इंकार किया है, इससे आतंकवादियों पर शक गहरा गया है।

इस साल पाकिस्तान में संदिग्ध आतंकवादियों के भारतीय सीमा में रॉकेट हमलों की यह तीसरी घटना है। पहले की दो घटनाएं जुलाई और सितम्बर महीने में हुईं थीं। इसके अलावा बॉर्डर पर गोलीबारी की खबरें भी आए दिन आ रही हैं।
User Comments
[ कमेंट लिखें ]
इस लेख पर दीजिए अपना कमेंट.
1st Test , Lord's Cricket Ground, St John's Wood
England won by 5 wickets