•  

स्वाइन फ्लू: मृतकों की संख्‍या 1000 के पार

बुधवार, जनवरी 6, 2010,16:09 [IST]
Swine Flu
नई दिल्ली। देश में पिछले पांच महीनों के भीतर स्वाइन फ्लू की चपेट में आने से एक हजार लोगों की जान चली गई। स्वास्थ्य मंत्रालय के बयान के अनुसार मंगलवार को फ्लू से 12 लोगों की मौत हो गई। इस तरह मृतकों की संख्या बढ़कर 1002 हो गई।

देश में मंगलवार को स्वाइन फ्लू के 62 नए मामले सामने आए हैं और पीड़ितों की संख्या 26,371 हो गई। फ्लू से गुजरात में रिकार्ड छह लोगों की मौत हो गई। इस तरह यहां मृतकों की संख्या 132 हो गई। महाराष्ट्र में तीन मौतों के साथ ही मृतकों की संख्या 278 हो गई।

3 अगस्‍त को हुई थी पहली मौत
  Read:  In English 
महाराष्ट्र के पुणे में पिछले साल 3 अगस्त को स्वाइन फ्लू से पहली मौत हुई थी। केरल, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में एक-एक लोगों की मौत हो गई। दिल्ली में मंगलवार को स्वाइन फ्लू से संक्रमित 14 नए मामले सामने आए हैं।

दिल्ली में स्वाइन फ्लू की सहायक नोडल अधिकारी अंजना प्रकाश ने आईएएनएस को बताया, "दिल्ली में आज एच1एन1 वायरस से संक्रमित 14 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही दिल्ली में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 9,495 हो गई हैं।" उन्होंने बताया कि 14 मामलों में छह बच्चे शामिल हैं। सोमवार को स्वाइन फ्लू से एक 21 वर्षीय महिला की मौत हो गई थी। दिल्ली में स्वाइन फ्लू से मरने वालों की संख्या 73 हो गई है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
User Comments
[ कमेंट लिखें ]
इस लेख पर दीजिए अपना कमेंट.
1st Test , Lord's Cricket Ground, St John's Wood
England won by 5 wickets