•  

भारतीय युवक की हत्या पर कड़ा रुख़

सोमवार, जनवरी 4, 2010,0:28 [IST]
Courtesy: BBCHindi.com

युवक की हत्या पर कड़ा रुख़


भारत ने ऑस्ट्रेलिया में एक भारतीय युवक की हत्या की कड़ी आलोचना की है और ऑस्ट्रेलिया सरकार के कहा है कि वह ज़िम्मेदार लोगों के ख़िलाफ़ कार्रवाई करे. बंगलौर में एक संवाददाता सम्मेलन में विदेश मंत्री एसएम कृष्णा ने कहा कि ऐसी घटना से द्विपक्षीय संबंधों पर असर पड़ सकता है.

रविवार को मेलबोर्न में एक भारतीय युवक पर चाकू से हमला हुआ. मूल रूप से पंजाब के रहने वाले 21 वर्षीय नितिन गर्ग को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी मौत हो गई.

विदेश मंत्री ने कहा, "भारतीय युवक की नृशंस हत्या की कड़ी निंदा होनी चाहिए. मैं ऑस्ट्रेलियाई अधिकारियों से अपील करता हूँ कि वे जल्द इसके लिए ज़िम्मेदार लोगों के ख़िलाफ़ कार्रवाई करें."

उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलिया सरकार को ये समझना चाहिए कि भारत बड़ा लोकतंत्र है और ऐसी घटनाओं से जनमत का ध्रुवीकरण होता है. विदेश मंत्री ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया सरकार को इसका भी ध्यान रखना चाहिए कि इस तरह की घटनाएँ लोगों में ग़ुस्सा पैदा करती हैं और इसका असर द्विपक्षीय संबंधों पर भी पड़ता है.
  Read:  In English 




BBC
User Comments
[ कमेंट लिखें ]
इस लेख पर दीजिए अपना कमेंट.
1st Test , Lord's Cricket Ground, St John's Wood
England won by 5 wickets