क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

एक हफ्ते तक राजगीर से चलेगा बिहार प्रशासन

By Staff
Google Oneindia News

Rajgir
पटना। अंतर्राष्ट्रीय पर्यटक स्थल नालंदा जिले का राजगीर शुक्रवार की शाम से लेकर अगले गुरुवार तक बिहार राज्य की प्रशासनिक गतिविधियों का केन्द्र बना रहेगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का सचिवालय राजगीर से ही संचालित होगा और 29 दिसंबर की राज्य मंत्रिमण्डल की बैठक भी यहीं होगी।

मुख्यमंत्री सचिवालय के एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया, "मुख्यमंत्री एक सप्ताह तक राजगीर में रहेंगे और आसपास के इलाकों में घूमकर स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं का निपटारा करेंगे।" मुख्यमंत्री राजगीर प्रवास के दौरान नालंदा व नवादा जिले में चल रही विकास योजनाओं की समीक्षा करेंगे तथा कई योजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे। मुख्यमंत्री के साथ राज्य के कुछ मंत्री और अधिकारी भी यहां रहेंगे।

एक अधिकारी के अनुसार 29 दिसंबर को राजगीर के रत्नागिरी पर्वत पर राज्य मंत्रिमण्डल की बैठक होगी। प्रसिद्ध शांति स्तूप भी यहीं पर है। इस दौरान राजगीर एवं इसके आसपास के क्षेत्रों में पर्यटकों की सुविधाओं को लेकर योजनाएं बनने की भी संभावना है। उल्लेखनीय है कि यह दूसरा मौका होगा जब मंत्रिमंडल की बैठक राजधानी से बाहर होगी। इसके पूर्व मुख्यमंत्री की विकास यात्रा के दौरान बेगूसराय में मंत्रिमण्डल की बैठक हुई थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Comments
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X