•  

18 दिसंबर से 9 बजे से खुलेंगे बीएसई, एनएसई

गुरूवार, दिसंबर 17, 2009,12:15 [IST]
BSE, NSE
मुंबई। एशियाई और विदेशी निवेशकों को बढ़ावा देने और डे ट्रेडिंग में ज्‍यादा से ज्‍यादा निवेशकों को आकर्षित करने के लिए भारत के शेयर बाजारों में व्‍यापार का समय और बढ़ा दिया गया है। बुधवार को एक बार फिर शेयर बाजारों की टाइमिंग में परिवर्तन किया गया। नई सारणी के मुताबिक 18 दिसंबर से बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज और नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज सुबह 9 बजे से खुलेंगे।
  Read:  In English 
एनएसई के प्रबंध निदेशक एवं सीईओ रवि नारायण ने नए समय की घोषणा करते हुए बताया कि नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज अब सुबह 9:55 की जगह सुबह 9:00 बजे खुलेगा। उन्‍होंने कहा कि उनके प्रतिद्वन्‍द्वी एक्‍सचेंज (बीएसई) में व्‍यापार का समय बढ़ने के कारण एनएसई ने यह फैसला किया है।

बीएसई ने फिर किया परिवर्तन

एसएसई में व्‍यापार के समय में 55 मिनट के इजाफे की घोषणा के तुरंत बाद बीएसई ने भी व्‍यापार का समय सुबह 9 बजे से कर दिया। जबकि बुधवार की सुबह ही बीएसई ने व्‍यापार के समय में दस मिनट की वृद्धि कर बाजार खुलने का समय 9:44 कर दिया था। फिलहाल बीएसई सुबह 9:55 बजे खुलता है।
User Comments
[ कमेंट लिखें ]
इस लेख पर दीजिए अपना कमेंट.
1st Test , Lord's Cricket Ground, St John's Wood
England won by 5 wickets