•  

सर्वर डाउन, फिर बाधित हुई कैट परीक्षा

रविवार, नवंबर 29, 2009,12:16 [IST]
CAT 2009
नई दिल्ली। भारतीय प्रबंधन संस्थानों सहित देश के शीर्ष प्रबंधन संस्थानों में प्रवेश के लिए आयोजित कॉमन एडमिशन टेस्ट (कैट) की परीक्षा कम्प्यूटर प्रणाली में गड़बड़ी के कारण रविवार को भी बाधित हुई।
  Read:  In English 
ज्ञात हो कि कैट की परीक्षा पहली बार ऑनलाइन आयोजित की जा रही है। शनिवार को पहले दिन भी कम्प्यूटर प्रणाली में गड़बड़ी के कारण परीक्षा प्रभावित हुई थी। रविवार को देशभर में 49 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की गई। कई केंद्रों पर तकनीकी गड़बड़ी की वजह से छात्रों को बिना परीक्षा दिए लौटना पड़ा।

रविवार को जिन शहरों में फिर से परीक्षा आयोजित की गई थी उसमें दिल्ली, बैंगलुरू, मुंबई, वाराणसी और भोपाल शामिल था। देश के 32 शहरों में 105 केंद्रों पर हो रही इस परीक्षा में 240,000 छात्र शामिल हो रहे हैं। परीक्षा सात दिसम्बर तक चलेगी। पिछले वर्ष लगभग 276,000 परीक्षार्थियों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण करवाया था। कई विशेषज्ञों ने को बताया है कि कैट के ऑनलाइन होने के कारण इस वर्ष परीक्षार्थियों की संख्या में गिरावट आई है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

&13;
User Comments
[ कमेंट लिखें ]
इस लेख पर दीजिए अपना कमेंट.
1st Test , Lord's Cricket Ground, St John's Wood
England won by 5 wickets