बेंगलुरू। भारतीय प्रबंध संस्थानों समेत देश के कई अग्रणी प्रबंध संस्थानों में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली कॉमन एडमीशन टेस्ट (कैट) परीक्षा कंप्यूटर सर्वर के बैठ जाने के कारण निरस्त कर दी गई है। रविवार को आयोजित होने वाली परीक्षा उस समय निरसत की गई, जब कोलकाता, भोपाल, चेन्नई और बेंगलुरू परीक्षा केंद्रों पर सर्वर अचानक बैठ गया। कैट के इतिहास में पहली बार परीक्षा निरस्त हुई है।
रविवार को करीब 25 हजार परीक्षार्थी देश के 32 शहरों में स्थापित 105 केंद्रों पर ऑनलाइन टेस्ट देने पहुंचे। परीक्षा शुरू होते ही अचानक सर्वर डाउन हो गया। सर्वर में खराबी की सबसे पहली शिकायत भोपाल से आयी। उसके बाद कोलकाता, चेन्नई और बेंगलुरू केंद्रों पर भी परीक्षार्थी कंप्यूटर गड़बडि़यों से जूझते नजर आये।
प्रशासन ने इस खराबी को गंभीरता से लेते हुए परीक्षा निरस्त कर दी। परीक्षा की नई तिथि जल्द ही घोषित कर दी जाएगी। असल में यह परीक्षा पहली बार ऑनलाइन आयोजित की जा रही थी। इससे पहले यह परीक्षा सामान्य प्रवेश परीक्षाओं की तरह होती रही है। इस परीक्षा का आयोजन 28 नवंबर से सात दिसंबर तक होना था।