•  

फिल्‍म में दिखेंगे डा. कलाम

गुरूवार, नवंबर 26, 2009,12:40 [IST]
Dr. APJ Abdul Kalam
मुंबई। देश के पूर्व राष्‍ट्रपति डा. एपीजे अब्‍दुल कलाम जल्‍द ही सिल्‍वर स्‍क्रीन पर दिखेंगे। हिन्‍दी फिल्‍म 'मैं कलाम हूं' में वो स्‍वयं अपनी ही भूमिका निभाएंगे।

खबर है कि बच्‍चों के लिए लगातार काम कर रहे डा. कलाम ने फिल्‍म में काम करने के लिए राजी हो गए हैं। असल में ये फिल्‍म देश के युवाओं की मार्गदर्शक के रूप में आएगी। यही कारण है कि डा. कलाम इसमें अपनी भूमिका अदा करने के लिए राजी हुए हैं।
  Read:  In English 
बच्‍चे की कहानी पर आधारित फिल्‍म

फिल्‍म में एक अन्‍य कलाकार गुलशन ने कहा, "डा. कलाम फिल्‍म से पूरी तरह वाकिफ हैं। यहां तक वो एक दो बार कैमरे के सामने भी आ चुके हैं।"

यह फिल्‍म एक बच्‍चे की कहानी पर आधारित है, जो डा. कलाम के भाषण से प्रेरित होकर आगे बढ़ा और सफलता पायी। फिल्‍म की शूटिंग राजस्‍थान में चल रही है। फिल्‍म के निर्देशक माधव पंडया हैं। फिल्‍म का निर्माण गैर सरकारी संगठन स्‍माइल फाउंडेशन और यूनीसेफ के सहयोग से किया जा रहा है।
User Comments
[ कमेंट लिखें ]
इस लेख पर दीजिए अपना कमेंट.
1st Test , Lord's Cricket Ground, St John's Wood
England won by 5 wickets