Thought for the day
Your page will load in ...
Close Ad X
Advertisement
English ગુજરાતી ಕನ್ನಡ മലയാളം தமிழ் తెలుగు
 
Share This Story

हाथापाई, फिर माफ़ी, फिर भर्त्सना

Published: Tuesday, November 24, 2009, 14:02 [IST]
Courtesy: BBCHindi.com
हाथापाई, फिर माफ़ी, फिर भर्त्सना

मंगलवार को राज्यसभा में समाजवादी पार्टी के महासचिव अमर सिंह और भारतीय जनता पार्टी के नेता एसएस अहलूवालिया के बीच हाथापाई हुई.

इस घटना के लिए बाद में अमर सिंह ने संसद में माफ़ी मांगी. भाजपा के नेता एसएस अहलूवालिया ने कहा कि जो हुआ वह नहीं होना चाहिए था.

भारत के गृहमंत्री पी चिदंबरम जब लिब्रहान आयोग की रिपोर्ट पेश कर रहे थे तब भाजपा के नेता एसएस अहलूवालिया और अन्य नेता 'जय श्री राम' के नारे लगा रहे थे.

अमर सिंह नारेबाज़ी का विरोध करते हुए संसद के अध्यक्ष की कुर्सी के नजदीक पहुँच गए और फिर अहलूवालिया के साथ हाथापाई शुरू हो गई. जिसके बाद सपा के अन्य नेताओं ने आकर बीच बचाव किया.

इस घटना के बाद राज्यसभा की कार्रवाई स्थगित कर दी गई.

संसद के बाहर संवाददाताओं से बातचीत करते हुए अमर सिंह ने कहा, " मैं भावावेश में आ गया था."

उन्होंने कहा, " मैं राम भक्त हूँ, राम का पुजारी हूँ..राम हमारी आस्था हैं, राम को लेकर राजनीति नहीं होनी चाहिए."

अमर सिंह ने कहा कि जब लिब्रहान आयोग की रिपोर्ट पेश की जा रही थी तब भाजपा नेताओं का नारा लगाना ठीक नहीं था.

अमर सिंह ने कहा कि भाषाई और सूबाई सांप्रदायिकता हम महाराष्ट्र विधानसभा मे देख चुके हैं और इसे रोका जाना चाहिए.

कमेंट लिखें
Click here to type in Hindi
Subscribe Newsletter
    Upcoming Matches
CSK Vs MI - Qualifier 1 at Feroz Shah Kotla Tue 21st May IPL
RR Vs SUN - Eliminator at Feroz Shah Kotla Wed 22nd May IPL
IRE Vs PAK - 1st ODI at Castle Avenue Thu 23rd May ODI