Thought for the day
Your page will load in ...
Close Ad X
Advertisement
English ગુજરાતી ಕನ್ನಡ മലയാളം தமிழ் తెలుగు
 
Share This Story

14,000 करोड़ रुपये से अधिक का है सत्यम घोटाला : सीबीआई

Published: Tuesday, November 24, 2009, 9:37 [IST]

सीबीआई ने मंगलवार को सीबीआई की विशेष अदालत में 200 पृष्ठों का आरोप पत्र दायर किया। नए आरोप पत्र में घोटालाग्रस्त कंपनी के संस्थापक व पूर्व अध्यक्ष रामलिंगा राजू और अन्य आरोपियों द्वारा अर्जित की गई संपत्तियों और उनके द्वारा फर्जी कंपनियों के माध्यम से विदेशों में किए गए वित्तीय लेन-देन के ब्योरे शामिल हैं।

सीबीआई के उपमहानिरीक्षक लक्ष्मीनारायण ने कहा, "घोटाले का आकार और निवेशकों का नुकसान निर्धारित कर लिया गया हैं। निवेशकों के नुकसान की मात्रा 14,000 करोड़ रुपये निर्धारित की गई है।"

सीबीआई अधिकारियों ने अतिरिक्त आरोप पत्र दायर करते हुए कहा है कि उन्होंने सत्यम घोटाले की जांच पूरी कर ली है।

अतिरिक्त आरोप पत्र में कहा गया है कि राजू और अन्य आरोपियों ने 350 करोड़ रुपये की संपत्तियां अर्जित की थी।

नए आरोप पत्र में सत्यम के अंदरूनी आडिट के प्रमुख वी.एस.प्रभाकर गुप्ता के खिलाफ भी आरोप लगाए गए हैं। सीबीआई ने दो दिन पहले ही गुप्ता को गिरफ्तार किया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

कमेंट लिखें
Click here to type in Hindi
Subscribe Newsletter
2nd Test , Headingley, Leeds
England: 54 / 1, 18.3 Overs
My Place My Voice
Pradip Mhetre on
Pradip Mhetre on
Pradip Mhetre on
Pradip Mhetre onIPL spot
Pradip Mhetre on