Thought for the day
Your page will load in ...
Close Ad X
Advertisement
English ગુજરાતી ಕನ್ನಡ മലയാളം தமிழ் తెలుగు
 
Share This Story

काहिरा महोत्सव में सम्मानित हुए मधुर भंडारकर

Published: Tuesday, November 24, 2009, 5:42 [IST]

'ट्रिब्यूट टू इंडिया' खंड में 10 से 20 नवंबर तक भंडारकर की फिल्में 'चांदनी बार', 'पेज 3', 'कारपोरेट', 'ट्रैफिक सिग्नल' और 'फैशन' दिखाई गईं। फिल्मों के प्रदर्शन के दौरान भंडारकर मौजूद थे।

इस साल 33वें काहिरा अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में संस्कृति मंत्री एच. ई. फारुक हुस्नी और महोत्सव के अध्यक्ष डॉ. इज्जत अबू उफ ने समारोह के अंतिम दिन 20 नवंबर को भंडारकर को सम्मानित किया। महोत्सव में अभिनेता इरफान खान को भी सम्मानित किया गया।

महोत्सव में मिले सम्मान पर मधुर का कहना है, "मैं यह प्रतिष्ठित सम्मान पाकर खुद को बहुत सम्मानित महसूस कर रहा हूं। मैं खुश हूं कि मुझे एक बार फिर एक विदेशी फिल्म महोत्सव में अपने राष्ट्र का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिला। काहिरा अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव एक बहुत प्रसिद्ध फिल्म समारोह है और यहां हॉलीवुड फिल्मों के साथ मेरी फिल्मों को प्रदर्शन का अवसर मिलने से मैं खुद को बहुत सौभाग्यशाली महसूस कर रहा हूं।"

अपनी फिल्मों की खास शैली की चर्चा करते हुए भंडारकर ने कहा, "मेरी फिल्में विस्फोटक नहीं होतीं, वह केवल समाज को आईना दिखा सकती हैं। मेरी फिल्में फैसला नहीं देतीं, मैं केवल यह दिखाता हूं कि समाज में क्या हो रहा है, कभी-कभी वहां समाधान हो सकता है और कभी-कभी नहीं भी हो सकता। जीवन चलता रहता है।"

समारोह में हॉलीवुड कलाकार सलमा हयाक, लूसी ल्यू, सैमुअल एल. जैक्सन, टॉम बिरेंजर भी उपस्थित थे।

मधुर को उनकी फिल्मों 'चांदनी बार', 'पेज-3' और 'ट्रैफिक सिग्नल' के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुके हैं। हाल ही में छह नवंबर, 2009 को उनकी नई फिल्म 'जेल' प्रदर्शित हुई है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

कमेंट लिखें
Click here to type in Hindi
Subscribe Newsletter